फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   थ्योरी पेपर की आंसर-की के लीक होने के बाद प्रशिक्षु असमंजस में

थ्योरी पेपर की आंसर-की के लीक होने के बाद प्रशिक्षु असमंजस में

Fri, 10 Aug 2018 10:30 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
थ्योरी पेपर की आंसर-की के लीक होने के बाद प्रशिक्षु असमंजस में
चंबा। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के द्वितीय सेमेस्टर के थ्योरी पेपर की आंसर-की लीक होने के बाद अब विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रशिक्षुओं को इसी बात का भय बना हुुआ है कि परीक्षा देने के बाद भी कहीं उनकी परीक्षा रद्द न हो जाए। इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक पेपर की आंसर-की के लीक होने की भनक के बाद अब आईटीआई प्रबंधन भी पहले से अधिक सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि प्रदेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में वीरवार को सुबह दस बजे इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के द्वितीय सेमेस्टर के थ्योरी का पेपर आरंभ हुआ। सोशल मीडिया पर इसी परीक्षा की आंसर-की सुबह साढ़े सात बजे से ही वायरल हो चुकी थी। परीक्षा से तीन घंटे पहले आंसर-की के वायरल होने प्रशिक्षुओं में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशिक्षु अब इसी उधेड़बुन में हैं कि कहीं वर्ष भर मेहनत करने के बाद भी इस प्रकार का घटनाक्रम मेहनती प्रशिक्षुओं के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ कर सकता है। वहीं, इस घटना के बाद शुक्रवार को प्रथम सेमेस्टर की मैथ और द्वितीय सेमेस्टर की भी मैथ की परीक्षा हुई। हालांकि, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली इस परीक्षा में अनुदेशकों द्वारा भी अधिक सक्रियता दिखाई गई।
विज्ञापन

वायरमैन ट्रेड के प्रशिक्षु अजय कुमार, रमेश कुमार का कहना है कि तकनीकी शिक्षा बोर्ड को परीक्षा की आंसर-की के लीक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपा ट्रेड के प्रवीण कुमार, नरेश कुमार का कहना है कि परीक्षा से पूर्व ही यदि प्रश्नपत्रों की आंसर-की लीक हो रही है तो इससे आभास लगाया जा सकता है कि ऊपरी स्तर पर इस प्रकार का गिरोह कितना सक्रिय है।

फीटर ट्रेड के प्रशिक्षु यादवेंद्र, विपन, राहुल, योगेश का कहना है कि अनुदेशक द्वारा वर्ष भर कड़ी मेहनत अपने प्रशिक्षुओं पर की जाती है। जिसके बाद प्रशिक्षु भी अपनी मेहनत के बल पर अच्छे अंक हासिल करने करते हैं। इस प्रकार से आंसर-की वायरल हुई है तो इससे कई प्रकार के सवाल भी उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed