फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तरेला-मंगली मार्ग पर भूस्खलन होने से एक दिन से अवरूद्घ

तरेला-मंगली मार्ग पर भूस्खलन होने से एक दिन से अवरूद्घ

Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
तरेला-मंगली मार्ग पर भूस्खलन होने से एक दिन से अवरूद्घ
तरेला-मंगली मार्ग पर भूस्खलन होने से अवरुद्घ
विज्ञापन

एक दर्जन वाहन फंसे, बार-बार हो रहे भूस्खलन से बहाल नहीं हो पा रहा बंद मार्ग
लोनिवि की जेसीबी और मजदूर मार्ग बहाल करने को मौजूद मौके पर भेेजे
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तरेला-मंगली मार्ग एक दिन से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। मार्ग पर तरेला नाले के पास शनिवार शाम को भारी भूस्खलन हो गया है। इसके चलते मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से एक दर्जन के करीब वाहन यहां फंसे हुए हैं। मार्ग पर बार-बार भूस्खलन होने से इसे बहाल करने में लोनिवि को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि उक्त स्थान पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही है। इस वजह से कर्मचारियों को मार्ग बहाल करने में परेशानी आ रही है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सोमवार तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, चंद राम, अजय कुमार, किशोर, धर्मपाल, अमर चंद, रवि कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, हंसराज और कमलेश ने बताया कि मार्ग भूस्खलन से बंद हो गया है। इसकी वजह से तरेला क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। लोगों वाहन सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को पैदल ही सफर तय करना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि अपने तरफ से मार्ग को बहाल करने की पूरी कोशिश कर रहा है। मगर तेज बारिश और बार-बार हो रहे भूस्खलन की वजह से मार्ग को बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग बहाल होने के बाद ही स्थानीय लोगों की मुसीबतें कम हो पाएंगी।

इनसेट
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग की जेसीबी और मजदूर मौके पर हैं। मगर बार-बार हो रहे भूस्खलन की वजह से मार्ग को बहाल करने में दिक्कत हो रही है। मौसम साफ होते ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed