{"_id":"5adcbb5d4f1c1b66098b6047","slug":"171524415325-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूही माता मंदिर से मलूण तक बनाई जाए सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूही माता मंदिर से मलूण तक बनाई जाए सड़क
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबावासियों ने सूही मढ़ से लेकर मलूण तक सड़क बनाने की मांग की है। चंबा से रानी सुनयना के समाधि स्थल मलूण तक करीब छह किमी लंबी सड़क काफी समय से प्रस्तावित है। मगर विभाग और प्रशासन ने इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू नहीं किया है। इसको लेकर चंबा वासियों में भारी रोष है। चंबावासी किशोर शर्मा, शादी लाल, प्यार सिंह, अमर चंद, रवि कुमार, चैन लाल और देसराज ने बताया कि रानी सुनयना के समाधि स्थल तक सड़क बन जाती है, तो वहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
उपरोक्त स्थान पर पर्यटक बढ़ने से आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा कि सूही माता मंदिर से मलूण तक बने रास्ते की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। इसके चलते स्थानीय लोगों को मलूण तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की कि उपरोक्त सड़क को बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन