{"_id":"5abd0fc44f1c1bdd618b45a9","slug":"171522339780-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लगे 97 हैडपंप, नहीं रहेगी पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लगे 97 हैडपंप, नहीं रहेगी पेयजल किल्लत
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
चंबा। चंबा वासियों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग ने जिले में 97 नए हैडपंप लगाए हैं। इन हैंडपंपों को लगाने के लिए विभाग की ओर से लाखों रुपये की धनराशि खर्च की गई है। जिले के ऐसे इलाके हैं जहां गर्मियों में पानी की किल्लत हो जाती है। इसको देखते हुए यहां पर हैंडपंपों का निर्माण करवाया गया। ताकि गर्मियों में लोगों को पेयजल किल्लत से न जूझना पड़े।
अकसर गर्मियों में पानी की किल्लत होने से दूरदराज के इलाकों में पानी की समस्या रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार विभाग ने पहले से इंतजाम कर लिए हैं। अब गर्मियों में लोग हैंडपंपों से पीने के लिए पानी ले पाएंगे। इसके अलावा विभाग ने पेयजल स्टोरेज टैंकों की भी क्षमता बढ़ाई गई है। गर्मियों में दूषित पानी पीने से पीलिया जैसी बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग ने ग्रामीण स्तर पर पेयजल टेस्टिंग किटें आवंटित की हैं। इन किटों के इस्तेमाल के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग स्वयं भी नियमित रूप से पेयजल भंडारणों और स्रोतों से पानी के सैंपल लेकर जांच कर रहा है। ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ और साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
गंदी नाली से होकर गुजर रही पेयजल लाइनों को बदला
शहर में निकासी नालियों से होकर गुजर रही पेयजल लाइन को भी विभाग ने बदला गया है। ताकि नाली की गंदगी पेयजल पाइप में मिलने से पानी दूषित न हो। ऐसा पानी पीने से लोग बीमार हो जाते हैं। अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 97 नए हैंडपंपों का निर्माण किया गया है। इससे गर्मियों में लोगों को पीने के लिए साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा। गर्मियों में पानी की व्यवस्था करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।