फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रायपुर के लोग आज भी सड़क सुविधा से महरूम

रायपुर के लोग आज भी सड़क सुविधा से महरूम

Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रायपुर के लोग आज भी सड़क सुविधा से महरूम
road shimla

कपिल डोगरा

विज्ञापन

चुुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत रायपुर का एक गांव ऐसा है जहां के लिए सड़क सुविधा आज भी एक सपना ही है। हालत यह है कि मरीजों को पालकी में उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस सेवा नसीब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर वह कई बार सरकार और विभाग से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक सरकार व विभाग ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।

इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नेताओं पर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि चुनावों के वक्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशी वोट लेने तो आ जाते हैं। मगर चुनाव जीतने के बाद गांव में दोबारा नहीं पहुंचते हैं। रायपुर के गांव लडोई में वर्तमान में करीब सौ लोग रहते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण कर्म सिंह, हरी सिंह, राजेश कुमार, राकेश कुमार, रमन कुमार, रणवीर सिंह, रमन कुमार, नेक सिंह, देसराज, रिंकू राम, पंकू कुमार, भीष्म सिंह, रमेश कुमार, सुशील कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार और मिथुन कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण न होने से पंचायत का विकास रूका पड़ा है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण न होने से उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर निर्माण सामग्री को भी उन्हें पीठ पर लादकर पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द गांव के लिए सड़क का निर्माण करवाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशाषी अभियंता सुधीर मित्तल का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे अवगत करवाया जाएगा।


स्थानीय विधायक विक्रम सिंह जरयाल का कहना है कि प्रदेश सरकार हर गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग आदेश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed