फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11 सालों में नहीं बन पाए तीन कमरे, खुले आसमान के नीचे पढ़ाई

11 सालों में नहीं बन पाए तीन कमरे, खुले आसमान के नीचे पढ़ाई

Sat, 10 Mar 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
11 सालों में नहीं बन पाए तीन कमरे, खुले आसमान के नीचे पढ़ाई
कीड़ी स्कूल में खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर छात्र - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा देने के वायदे जरूर प्रदेश सरकार करती है। मगर जिला चंबा में जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में 11 वर्षों के लंबे समय में भी मात्र तीन कमरों का निर्माण नहीं हो पाया है। इस वजह से स्कूल की कक्षाओं को मजबूरी में बिना छत के भवन में लगाया जा रहा है। हालत यह है कि अभिभावकों के हर स्तर पर मांग उठाने के बावजूद भवन निर्माण को लेकर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कीड़ी में वर्तमान में 550 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हालांकि पुराने में भवन छह कमरों की व्यवस्था है।

मगर इसके बावजूद विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने की वजह से स्कूल प्रबंधन को बिना छत के भवन में भी कक्षाओं को लगाना पड़ता है। हालांकि मौसम खराब होने पर पुराने भवन में विद्यार्थियों को बिठाया जाता है। मगर आठ कक्षाओं की पढ़ाई इन कमरों में नहीं हो पाती है। 11 वर्षों के बाद भी नए भवन का कार्य अधर में लटका है। भवन की अभी तक दीवारें ही बनी है जबकि छत सहित दीवारों और खिड़कियां भी नहीं लगी हैं। हालांकि नये भवन को लेकर 11 वर्ष पहले बजट स्वीकृत हो चुका है। मगर ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है।
विज्ञापन


इसका खामियाजा क्षेत्र के यहां पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को चुकाना पड़ता है। अभिभावक कई बार लोनिवि से अधूरे भवन कार्य को पूरा करने की मांग कर चुके हैं। मगर हर बार उन्हें मात्र आश्वासन ही मिलते हैं। निर्माण कार्य को पूरा नहीं करवाया गया। वहीं शिक्षा विभाग को कई बार एसएमसी और ग्राम सभा के प्रस्ताव भेजे गए। मगर पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक से भी लगाई गुहार
पिछले माह कीड़ी में गए सदर विधायक के समक्ष भी लोगों ने इस मुद्दे को उठाया था। इस दौरान विधायक ने लोनिवि को निर्देश दिए थे, स्कूल भवन के अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। ताकि छात्रों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई नहीं करनी पड़े। मगर विधायक के निर्देशों के बावजूद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। अभिभावक चैन लाल, सुरेश, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, कमल कुमार, हंसराज, अमर सिंह और राजकुमार ने बताया कि कीड़ी स्कूल में बच्चों को बारिश और धूप में पढ़ाई करने में परेशानी होती है। स्कूल में कमरों की संख्या कम है। ऐसे में भवन का शीघ्र बनना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के नए भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाया जाए।

औपचारिकताएं की जा रही पूरी : जीत सिंह ठाकुर
लोनिवि के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल के नए भवन का कार्य पूर्ण करवाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इनके पूरा होते ही भवन का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।


लोक निर्माण विभाग को जारी किए निर्देश : पवन नैयर
सदर के विधायक पवन नैयर ने कहा कि स्कूल भवन का निर्माण पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए गए हैं। जल्द ही स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed