{"_id":"5a70a80b4f1c1b462c8b51b6","slug":"171517332491-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांघा के लिए कागजों में बने रास्ते पर बिठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांघा के लिए कागजों में बने रास्ते पर बिठाई जांच
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड सलूणी के अधीन आने वाली बाड़का पंचायत के गांव लांघा के लिए कागजों में हुए खडूंजा रास्ते के निर्माण मामले में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने जांच बिठा दी है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने बीडीओ सलूणी को जांच का जिम्मा सौंपा है। अमर उजाला ने मंगलवार को इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि किस तरह से सरकारी धन से सिर्फ कागजों में ही रास्ते का निर्माण कर दिया गया है जबकि धरातल में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में बाड़का पंचायत के गांव लांघा से टिकरी के लिए करीब दो किलोमीटर तक खडूंजा मार्ग के निर्माण को एक लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। कागजों में यह कार्य एक अप्रैल 2017 को शुरू हुआ। जबकि 30 सितंबर 2017 को इसे पूरा कर किया गया। जबकि, वास्तविकता में रास्ते का निर्माण हुआ ही नहीं। रास्ते का निर्माण न होने पर स्वीकृत पैसा खर्च होने को लेकर स्थानीय ग्रामीण कमल कुमार और मनसा राम ने जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसी से पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश करने की मांग उठाई गई। खडूंजा रास्ते का निर्माण न होने से ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले की जांच का जिम्मा बीडीओ सलूणी को सौंप दिया है।
खबर प्रकाशित होने के बाद पट्टिका को सुधारा
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्य पूरा होने की दर्शाई गई कार्य संबंधी पट्टिका में भी मंगलवार को सुधार किया गया है। इससे पूर्व ये पट्टिका टूटी हुई थी और इसका रंग भी उतर चुका था। डीआरडीए के पीओ संजीव ठाकुर ने बताया कि खडूंजा रास्ते के निर्माण मामले में जांच की जिम्मा बीडीओ सलूणी को सौंपा गया है। बीडीओ सलूणी मामले की जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
बीडीओ सलूणी जोगेंद्र कुुमार ने बताया कि पीओ डीआरडीए से उन्हें खडूंजा रास्ते के मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही तकनीकी विंग के कर्मचारियों को साथ लेकर वह मौके पर जाकर रिपोर्ट तैैयार कर पीओ डीआरडीए को सौंपेंगे।
विज्ञापन