{"_id":"5a2d2fc14f1c1b6e468b9784","slug":"171512910785-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की पेयजल योजना से 12 गांवों को मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की पेयजल योजना से 12 गांवों को मिलेगा साफ पानी
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रखालू मंदिर से दस किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन बिछाई गई, सैकड़ों ग्रामीणें को मिलेगा लाभ
पेयजल सुविधा न होने के कारण नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगानी(चंबा)। विकास खंड सलूणी के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्याणा के एक दर्जन गांव में चल रही पेयजल किल्लत का जल्द ही समाधान होगा। एनएचपीसी ने क्षेत्र की जनता की पेयजल किल्लत को देखते हुए करीब एक करोड़ की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया है।
जानकारी के अनुसार पंचायत के मंजीर, भारोत, सुरंगानी, सुपर बाजार, शेरु, लोअर कालोनी, वायर लैस कालोनी, बस अड्डा और जड्डू गांव में लंबे समय से लोग साफ पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। इस समस्या को देखते हुए एनएचपीसी के बैरा स्यिूल पावर स्टेशन सुरंगानी ने एक करोड़ रुपए की लागत से दस किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई है। यह पेयजल योजना रखालू मंदिर के पास से लाई गई है। इस लाइन के चालू होने से अब इन गांवों के बाशिंदों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो पाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एनएचपीसी के बैरा स्यिूल पावर स्टेशन सुरंगानी के मुख्य अभियंता लेखराज ने बताया कि लोगों को कई वर्षों से नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ता था। इसको देखते हुए एनएचपीसी ने नई पेयजल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। इसके तहत करीब एक करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर लाइन बिछाई गई है। पेयजल लाइन सुचारु होने के बाद क्षेत्र की जनता को परेशानियों से निजात मिलेगी।