फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   राड़ी को बस सेवा आरंभ करने की उठी मांग

राड़ी को बस सेवा आरंभ करने की उठी मांग

Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
राड़ी को बस सेवा आरंभ करने की उठी मांग
सड़क बनने के बावजूद राड़ी पंचायत के लोग बस सेवा से महरूम
विज्ञापन

3500 की आबादी झेल रही परेशानी, सात किलोमीटर से ढोकर लाना पड़ता है सामान
आरएम से गांव के लिए बस सेवा शुरू करने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। विकास खंड मैैहला के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत राड़ी के बाशिंदों को आज भी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को हर रोज सात किलोमीटर का सफर तय कर धरवाला पहुंचकर बस लेनी पड़ती है। ग्रामीणों ने आरएम चंबा से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर चंबा से राड़ी के लिए बस सेवा शुरू की जाए।
राड़ी पंचायत के लिए बीते कुछ महीने पूर्व ही चूड़ी से 6 किलोमीटर मार्ग का निर्माण करवाया गया है। ऐसे में ग्रामीणों की सहूलियत के लिए पंचायत सड़क सुविधा से जुड़ गई है। बावजूद इसके अभी तक पंचायत के लोग बस सुविधा से महरूम हैं। ऐसी विकट परिस्थिति में ग्रामीणों को अपना रोजमर्रा का सामान और अन्य खाद्य सामग्री को पीठ पर उठाकर या फिर निजी वाहन से घरों तक पहुंचानी पड़ती है। ग्रामीण चमन लाल, प्यार चंद, मनोज कुुमार, माधो राम, राकेश कुमार, विरेंद्र सिंह, मान सिंह, नवीन कुमार,
विज्ञापन

रामलाल, सीताराम, नोधाराम ने एचआरटीसी के आरएम से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर चंबा से राड़ी के लिए बस सेवा को आरंभ करवाया जाए। उन्होंने कहा कि बस सेवा आरंभ होने से एक दर्जन गांवों की 3500 की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed