फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   शिशु स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

शिशु स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

Fri, 10 Nov 2017 06:24 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
शिशु स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित
shishu school - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साहो(चंबा)। पर्वतीय शिशु पब्लिक स्कूल साहो में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नीतिमा नीरू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नौनिहालों ने सरस्वती वंदना से किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जहां हिंदी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी वहीं भ्रूण हत्या शीर्षक पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नीतिमा नीरू ने स्कूली नौनिहालों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से कम नहीं। उन्होंने कहा कि लड़कियां अगर लक्ष्य निर्धारित कर लें तो वे इस लक्ष्य को हासिल कर ही लेती हैं। इसके लिए मेहनत की जरूरत होती है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed