फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   17 sheep and goats died after being buried under a rock

Chamba News: चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की मौत

Sat, 24 Feb 2024 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
17 sheep and goats died after being buried under a rock
चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की मौत
विज्ञापन

भरमौर के सेरकाओ गांव के बग्गी नाले में भेड़ बकरियों चराने गए थे भेड़पालक सूरजन
मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक ने किया मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर की चौबिया पंचायत के सेरकाओ गांव के बग्गी नाले में चट्टान के नीचे दबने से 17 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इससे भेड़पालक सूरजन राम पुत्र चतरो राम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद यह यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग की टीम में चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर मृत भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सूरजन राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए साथ लगते बग्गी नाले में गया था। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे अचानक भारी भरकम चट्टान गिरने से 17 भेड़-बकरियां उसके नीचे आने से दबकर मर गईं। बताया कि भेड़पालक का भेड़-बकरियां चराना ही मुख्य व्यवसाय है। इसके उपरांत पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. दीक्षांत घटनास्थल पर पहुंचे। भेड़ विकास सहायक निदेशक राकेश भुंगालिया ने बताया कि एक भेड़ बकरी के मरने पर चार हजार रुपये फौरी राहत का प्रावधान है। उधर, उप मंडल अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि घटना स्थल के लिए संबंधित पटवारी को जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed