फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   167 girl students from 16 schools will show their strength in Khani.

Chamba News: खणी में 16 स्कूलों की 167 छात्राएं दिखाएंगी दमखम

Sun, 07 Jul 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jul 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
167 girl students from 16 schools will show their strength in Khani.
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खणी में शुरू हुई अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों की 167 छात्राएं दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सलोचना देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने विधिवत रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। बताया कि आज के समय में छात्राएं देश विदेश में खेलकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खेलकूद प्रबंधन सचिव मीना चाढ़क सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed