{"_id":"5cc885efbdec22073a5fbf0d","slug":"161556645359-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के आदेशों को निजी स्कूलों का ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के आदेशों को निजी स्कूलों का ठेंगा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले के निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। मंगलवार को विभाग ने निजी स्कूल प्रबंधकों को सेनीटरी नेपकिन इंसीनेटर स्थापित करने की अनुपालना रिपोर्ट भेजने के आदेश जारी किए थे। हैरानी की बात तो यह है कि अधिकतर निजी स्कूलों ने इन आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए नहीं माना है।
यही वजह है कि महज चार ही स्कूलों ने अनुपालना रिपोर्ट भेजी। जबकि 14 निजी स्कूल प्रबंधकों ने शिक्षा विभाग के निर्देशों को दरकिनार कर दिया है। विभाग ने अब मंगलवार को अंतिम मोहलत देते हुए बुधवार का समय रिपोर्ट जमा करवाने के लिए दिया है। अगर निजी स्कूल प्रबंधक बुधवार को रिपोर्ट नहीं भेजते है तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि विभाग की ओर से 15 मार्च 2019 को निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सेनिटरी नेपकिन इंसीनेटर स्थापित करने के आदेश जारी किए गए थे। साथ ही आदेश दिए थे कि इसकी सूचना विभाग के कार्यालय में दी जाए। डेढ़ माह के करीब समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक निजी स्कूल प्रबंधकों ने इसकी अनुपालना रिपोर्ट नहीं भेजी है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि चार स्कूलों से रिपोर्ट मिली है। बुधवार तक अंतिम मोहलत दी गई है। अगर रिपोर्ट विभाग के कार्यालय में नहीं पहुंचती है तो कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।