फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   परिहार के समीप दरकी पहाड़ी, तीन घंटे एनएच जाम

परिहार के समीप दरकी पहाड़ी, तीन घंटे एनएच जाम

Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
परिहार के समीप दरकी पहाड़ी, तीन घंटे एनएच जाम
road block - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। नेशनल हाईवे चंबा-पठानकोट मार्ग शनिवार को परिहार के समीप पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब चार घंटे ठप रहा। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही एचएच प्रबंधन की मशीनरी मौके पर पहुंची। यहां मशीनरी से कड़ी मशक्कत के बाद तीन बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जा सका। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोग अपने गंतव्यों तक समय पर नहीं पहुंच पाए।

जानकारी के मुताबिक चंबा-पठानकोट मार्ग पर शनिवार को दोपहर बारह बजे परिहार के समीप पहाड़ी दरक गई। इसके चलते सड़क पर मलबा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क बंद होने के कारण काफी वाहन फंस गए। यात्रियों ने इसकी सूचना एनएच प्रबंधन को दी। मौके पर मशीनरी ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद ही यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो सके। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से पेड़ भी सड़क आ गिरे थे। यात्रियों रमेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, देवी चंद, सुरेश कुुमार, राज कुमार, दलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, अभिनव देव, सुरेंद्र कुमार, देस राज, गौरव सिंह आदि ने बताया कि चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग है। यह मार्ग पिछले दो सप्ताह में करीब चार बार ठप पड़ चुका है। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण ऐसा हो रहा है। बीते दिनों लगातार बारिश से पहाड़ दरक रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हो रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हुआ था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही कामगारों सहित मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल किया गया। बीते दिनों बारिश से काफी नुकसान प्रबंधन को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed