फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नन्हें बच्चों ने पुलवामा आंतकी घटना को लेकर पेश की लघु नाटिका

नन्हें बच्चों ने पुलवामा आंतकी घटना को लेकर पेश की लघु नाटिका

Fri, 08 Mar 2019 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
नन्हें बच्चों ने पुलवामा आंतकी घटना को लेकर पेश की लघु नाटिका
महिला सशक्तीकरण के लिए बुलंद की आवाज
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी घटना पर पेश नाटिका ने मोहा
महिला दिवस के मौके पर घोल्टी में हुआ कार्यक्रम
एडीसी हेम राज बैरवा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। महिला दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सरोल के घोल्टी गांव में किया गया। इसमें एडीसी चंबा हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यपाल वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सर्वप्रथम जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने रैली के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद आंगनबाड़ी पुखरी वृत्त के नौनिहालों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए संदेशे आते हैं गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद दो बच्चियां ममता और पलक ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने अपने भाषण से भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा आदि बुराइयों पर प्रहार किया। इस दौरान महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि एडीसी चंबा हेम राज बैरवा ने महिला दिवस की बधाई दी।
ढाई सौ बालिकाओं को बांटीं एफडी
तीसा (चंबा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उपमंडल तीसा के भजराडू में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत उपमंडल तीसा की करीब ढाई सौ बालिकाओं को एफडी भी वितरण की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन

पेके हुंदे मावां नाल की प्रस्तुति से मोहा मन
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. युगल किशोर मारवाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या रूपी एक सामाजिक बुराई को दर्शाता लघु नाटक प्रस्तुत किया। रुबिया तबस्सुम ने महिला सशक्तीकरण पर आधारित अपनी स्वरचित कविता पढ़ी। इसके बाद उषा ने महिलाओं के हालात को दर्शाती एक मार्मिक कविता वाचन किया। इसके पश्चात मुबीना ने पेके हुंदे मावां नाल गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया गया। शाहबाज खान के मधुर गीतों का सभी ने आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
सिहुंता (चंबा)। एकल नारी शक्ति संगठन गरनोटा की ओर से महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें आईटीआई प्रशिक्षुओं और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। उधर, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य पवन कुमार ने की। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रुचिका ने पहला स्थान हासिल किया। इस

अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
चंबा। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक चंबा की ओर से सेंट सटीफन स्कूल चंबा में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल स्त्रावला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी नीलम ने किया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधानाचार्य ने महिलाओं को उनके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed