फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सेई कोठी पंचायत के चार गांव में दो महीनों से ब्लैक आउट

सेई कोठी पंचायत के चार गांव में दो महीनों से ब्लैक आउट

Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
सेई कोठी पंचायत के चार गांव में दो महीनों से ब्लैक आउट
तीसा (चंबा)। चुराह की सेईकोठी पंचायत के चार गांवों में दो महीनों से ब्लैक आउट है। इस वजह से गांवों में रहने वाले अस्सी परिवार सर्दी की ठंडी रातें अंधेरे में काटने को मजबूर हैं। मगर उनकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण गुल हुई बिजली को बहाल करने के बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारी को कई बार सूचित कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक गांव की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


दो महीने पहले हुई भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हलोगा गांव में रखा ट्रांसफार्मर शॉट सर्किट होने से जल गया। इसके स्थान पर बोर्ड ने अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया है। इस कारण पंचायत के लुईंडा, हलोगा, मैसा और हटला गांव में दो महीनों से ब्लैक आउट है। वार्ड मेंबर नंद लाल, बेली राम, शेर सिंह, मान सिंह, नूतन, तेज सिंह, होशियारा राम और सुरेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त गांव में बिजली गुल हुए दो माह बीत चुके हैं।
विज्ञापन


बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इससे रात को पढ़ाई करने के लिए छात्रों को बिजली की रोशनी नसीब नहीं हो रही है। वह दीये की लौ में पढ़ाई कर रहे हैं। बिजली न होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। जबकि ठंड से बचने के लिए ग्रामीण घरों के रखे हीटरों का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। मनोरंजन के लिए रखे टीवी शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व बोर्ड से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल बताया कि हलोगा के पास जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर जल्द रखा जाएगा। जिला मुख्यालय से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। जिसके पहुंचते ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed