{"_id":"5c72cfa7bdec22108404d153","slug":"161551028135-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड गिरने से खौफ में घिसल गांव के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड गिरने से खौफ में घिसल गांव के बाशिंदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की साच पंचायत के घिसल गांव में हिमखंड गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में आए घरों में रहने वाले परिवार सुरक्षित हैं। जबकि घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। पंचायत प्रधान ने हिमखंड गिरने से हुए नुकसान की सूचना पांगी प्रशासन को दे दी है। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लेने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। पंचायत प्रधान का कहना है कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। मात्र घरों को क्षति पहुंची है। पंचायत प्रधान हिलो ठाकुर ने बताया कि शनिवार देर शाम को घिसल गांव में हिमखंड गिर गया। जिस समय हिमखंड गिरा, उस समय सभी लोग घरों के अंदर थे। इसके चलते वह सुरक्षित बच गए। लोगों को हिमखंड गिरने का आभास तब हुआ, जब उनके घरों के ऊपर बर्फ का तूफान चलना शुरू हो गया। इसमें देवी शरण के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल बुरी तरह से तहस नहस हो गई। जबकि निचली मंजिल में बैठा परिवार सुरक्षित बच गया। वहीं राम सिंह के घर की दीवारें हिमखंड की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पांच मिनट तक चले बर्फ के तूफान ने ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए हैं। जैसे ही हिमखंड का तूफान शांत हुआ, लोगों ने तुरंत घरों से बाहर निकल राहत की सांस ली। रविवार को पंचायत प्रधान ने टेलीफोन करके आवासीय आयुक्त को घटना की सूचना दी। आवासीय आयुक्त ने पंचायत प्रधान को आश्वासन दिलाया कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
इनसेट
आवासीय आयुुक्त पांगी चमन लाल ने बताया कि उन्हें पंचायत प्रधान ने फोन पर हिमखंड गिरने की सूचना दी है। जल्द ही पटवारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा जाएगा। पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।