{"_id":"5c701d8abdec22736436b718","slug":"161550851466-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिए, बीस बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिए, बीस बसें फंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से अभी भी कई रूट बंद
चालीस रूटों पर नहीं चल रहीं निगम की बसें, बीस फंसीं
निगम को लाखों का नुकसान, यात्रियों को पेश आई दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला में दो दिन तक हुई भारी बारिश के बाद यातायात व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई है। शुक्रवार को भी जिला के करीब चालीस रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाईं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल की ओर जाने वाली निगम की बसें नहीं दौड़ पाईं, तो वहीं, चंबा-भरमौर, चंबा-होली, चंबा-मैहला, चंबा-जुम्हार, चंबा-पुखरी आदि रूट प्रभावित हुए। गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह से यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। इससे निगम को लाखों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा हैै। हालांकि जिला में बर्फबारी का सिलसिला तो थम गया है। लेकिन दो दिन तक भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते कई मार्ग बंद होने के चलते निगम की बसें निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ पाई। ऐसे में यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन के कारण बाधित रहा। यात्रियों ने बताया कि जिला में बीते दिनों काफी बारिश हुई है। इससे सड़कों पर काफी भूस्खलन हुआ है। मैहला पुल के समीप भी भारी मलबा गिरा। इस कारण आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा सुभाष ने बताया कि बारिश के कारण शुक्रवार को चालीस रूट प्रभावित हुए। कहा कि मार्ग बंद होने के कारण बसें निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ पाई। कहा कि मार्ग खुलते ही बसों को भेजा जाएगा।