{"_id":"5c0d4326bdec2241930218b9","slug":"161544373030-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा हेलीपैड
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी में डेढ़ करोड़ से बनेगा हैलीपैड
टेंडर अवार्ड, ठेकेदार को छह माह के भीतर तैयार करना होगा हेलीपैड
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को भी मिलेगा रोजगार : एसडीएम
दिनेश राणा
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत सिंग्गाधार के गांव कुंडी में हैलीपैड का निर्माण किया जाएगा। एक करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाले हेलीपैड से क्षेत्र में पर्यटन को पंख लगेंगे। साथ ही रोजगार के साधन भी उत्पन्न होंगे। हैलीपैड के लिए टेंडर हो चुके हैं। छह माह में हेलीपैड का निर्माण करवाने बारे संबंधित ठेकेदार को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
गौरतलब हो कि जिले में उद्योग, धंधे और कारखाने न होने की सूरत में अधिकांश लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है। खेतीबाड़ी कर ही ग्रामीण अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में अब जल्द ही सलूणी परिक्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होने वाला है। ग्राम पंचायत सिंग्गाधार के कुंडी गांव में हेलीपैड का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक आदेशों के बाद बाकायदा भूमि का चयन भी किया जा चुका है। साथ ही इसके लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिल चुकी है। लोनिवि ने कुंडी में बनने वाले हेलीपैड को लेकर बाकायदा टेंडर भी आमंत्रित कर ठेकेदार को काम सौंप दिया है। एक करोड़ 57 लाख की राशि से तैयार होने वाले हेलीपैड को संबंधित ठेकेदार की ओर से छह माह के अल्प समय में तैयार करवाना होगा।
लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कुंडी में हैलीपैड बनाने संबंधी टेंडर हो चुके हैं। ठेकेदार की ओर से छह माह के भीतर हैलीपैड का निर्माण करवा कर सौंपना होगा।
विज्ञापन
हेली टैक्सी का भी लाभ उठा सकेंगे लोग
एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान ने बताया कि कुंडी में हैलीपैड का निर्माण होने से जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन भी मिलेंगे। इसके अलावा लोग हेली टैक्सी सेवा का लाभ ही उठा सकेंगे।