{"_id":"5bf8254abdec2241c26336c8","slug":"161542989130-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारा मोड़ पर खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारा मोड़ पर खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-भरमौर सड़क पर सुनारा मोड़ के पास पानी का टैंकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र देेस राज निवासी गांव चकबन डाकघर थोडा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। चालक एनएचपीसी में पानी के टैंक को चलाता था। वीरवार शाम को जब वह टैंकर लेकर धरवाला की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान उसने सुनारा मोड़ के पास टैंकर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में लुढ़क गया। टैंकर को खाई में गिरता देख आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सड़क तक पहुंचाया। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चालक तेज रफ्तार से टैंकर को चला रहा था। इसके कारण वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सुनारा मोड़ पर अनियंत्रित होकर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही चालक के शव को रात के समय पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।