{"_id":"5bdc8152bdec22697652b000","slug":"161541177682-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण क्लीनिक चला रहे 125 केमिस्टों को विभाग ने भेजे नोटिस ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण क्लीनिक चला रहे 125 केमिस्टों को विभाग ने भेजे नोटिस ..
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में 125 केमिस्टों को नोटिस भेजे गए हैं। ये नोटिस उन्हीं केमिस्टों को भेजे गए हैं जो दुकानों में क्लीनिक चला रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद केमिस्टों को अपने क्लीनिक का पूरा ब्यौरा देना होगा। इसमें क्लीनिक चलाने का पंजीकरण पत्र व एमबीबीएस डॉक्टर का प्रमाण देना होगा। क्योंकि इनके बिना कोई भी क्लीनिक नहीं चलाया जा सकता। इसलिए विभाग ऐसे केमिस्टों पर कार्रवाई करने जा रहा है। विभाग द्वारा जारी नोटिस मिलने के बाद 30 दिनों के अंदर संबंधित केमिस्ट को अपना जवाब देना होगा। अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि जिला में कई केमिस्ट बिना पंजीकरण अपने क्लीनिक चला रहे हैं। इसलिए सीएमओ ने ऐसे केमिस्टों का डाटा इकट्ठा करने के लिए जिला में कार्यरत सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के अधीन आने वाले केमिस्टों का डाटा सीएमओ ऑफिस में दें। सभी बीएमओ ने 125 केमिस्टों का डाटा तैयार कर सीएमओ ऑफिस में दिया। इसके आधार पर सीएमओ ऑफिस से सभी केमिस्टों को नोटिस जारी हुए। नोटिस मिलने के बाद कई केमिस्ट अपना क्लीनिक बंद कर चुके हैं और कई क्लीनिक के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को आवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा जो केमिस्ट अपनी दुकानों में क्लीनिक नहीं चला रहे हैं। वे भी स्वास्थ्य विभाग को इसका प्रमाण दे रहे हैं। विभाग की इस कार्रवाई से जिला में बिना पंजीकरण से चल रही क्लीनिकों पर कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है।
बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने पर होगी कार्रवाई: डॉ. वाईडी शर्मा
मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि क्लीनिक चला रहे केमिस्टों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए केमिस्ट उनके कार्यालय में पहुंच रहे हैं। बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने वाले केमिस्टों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।