{"_id":"5b9d3df7867a557f6b0b8414","slug":"161537031671-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुविधा से जुड़ेंगे सूरी और किलोड़ पंचायत के 12 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुविधा से जुड़ेंगे सूरी और किलोड़ पंचायत के 12 गांव
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
road shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किहार (चंबा)। ग्राम पंचायत सूरी और किलोड़ पंचायतों के अधीन आने वाले 12 गांवों जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। मेडा से जखराल के लिए नौ करोड़ की राशि से अमूमन 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग ने बाकायदा निजी ठेकेदार को काम का ठेका भी प्रदान कर दिया है। ऐसे में अब सड़क सुविधा से अछूते रहे सूरी और किलोड़ पंचायत के बाशिंदों में सड़क सुविधा से जुड़ने की आस जाग गई है।
गौरतलब हो कि किहार सेक्टर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत सूरी और जखराल के गांव किश्माड़, इच्छलोई, फिसला, भगौता, बंजवाड़, निमाड़, बिसुबग, पंजली, चमडेउ, जखराल प्रथम और जखराल द्वितीय के बाशिंदे सड़क के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अचानक किसी के बीमार होने से मरीज सड़क के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में कई बार ग्रामीण कई बार प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे थे। आखिरकार लोनिवि ने उक्त गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए गए। इसके बाद विभाग ने सड़क निर्माण बारे प्रस्ताव बनाकर आलाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा। इसे स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य भी आरंभ करवा दिया गया है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अरुण पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नौ करोड़ की राशि से मेडा-जखराल सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क बनने से दो पंचायतों के 12 गांवों की पांच हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।