{"_id":"5afedcec4f1c1bdd408b636b","slug":"161526652140-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सचिव जेसी शर्मा के वापिस दिया जाए बागवानी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान सचिव जेसी शर्मा के वापिस दिया जाए बागवानी विभाग
Updated Fri, 18 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान सचिव को वापस दिया जाए बागवानी विभाग
तीसा (चंबा)। प्रदेश सरकार की ओर से प्रधान सचिव जेसी शर्मा से बागवानी विभाग वापस लिए जाने पर चुराह के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। चुराह के लोगों ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि जेसी शर्मा ने 1134 करोड़ की बागवानी परियोजना तैयार कर केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाई थी। यह योजना गरीब किसानों और बागवानों के हित में थी। योजना के तहत कलस्टर के माध्यम से किसानों को रूट स्टॉक आधार पर उच्च तकनीक के सेब के पौधों का आवंटन किया जाना था तथा जिन गांवों में सिंचाई के लिए किसानों व बागवानों को दिक्कत पेश आती थी, उन गांवों में सिंचाई सुविधा पहुंचाना था। लेकिन सरकार द्वारा जेसी शर्मा से बागवानी विभाग वापस लिए जाने से चुराह के लोगों में शंका पैदा हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह किया है कि उन्हें बागवानी विभाग वापस दिया जाए।