फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ग्रजन गांव में पीने के पानी से निकल रहे कीड़े

ग्रजन गांव में पीने के पानी से निकल रहे कीड़े

Thu, 22 Feb 2018 09:42 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रजन गांव में पीने के पानी से निकल रहे कीड़े
water - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत जड़ेरा के ग्रजन गांव में पीने के पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं। लोगों ने पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाएं है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य की चिंता भी सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिल्लाघ्राट प्राकृतिक स्रोत से गांव के लिए पानी की सप्लाई दिए जाने से यह नौबत पेश आई है। इससे पूर्व ग्रजन नाले से उन्हें पानी की सप्लाई दी जाती थी, जिसका पानी साफ था। एक माह से सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी के टैंकों को साफ करने और ब्लीचिंग पाउडर डालने के बारे में अभियान छेड़ा था। इसके बाद पानी के टैंकों को साफ किया गया और ब्लीचिंग पाउडर भी डाला गया था। बावजूद इसके जड़ेरा पंचायत के ग्रजन गांव में पानी से निकलने वाले कीड़े ने विभागीय कार्यप्रणाली को शक के दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है। ग्रजन गांव में वर्तमान में करीब 30 परिवार रहते हैं। ऐसे में गांव के बाशिंदों को होने वाले पानी की सप्लाई में कीड़े निकलना ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। ग्रामीण विवेक कुमार, कुलदीप, देविया, रतन, दुर्गो देवी, चेलो देवी, अजय कुमार, नवल, पवन कुमार, सुरेंद्र और चैन लाल का कहना है कि सिल्लाघ्राट पेयजल स्रोत से पानी की सप्लाई मुहैया करवाई जा रही है। इसी वजह से पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि कीड़े युक्त पानी पीने से दस्त-उल्टियां हो सकती है। इससे पेट की बीमारी भी होने का खतरा बना रहता है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता पल्लवी अबरोल ने बताया कि ग्रामीणों की इस प्रकार की कोई भी शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पानी के भंडारण टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed