{"_id":"5a8afd954f1c1bcb268bac4c","slug":"161519058325-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ोग-चकलू मार्ग पर नियमित रूप से चले बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़ोग-चकलू मार्ग पर नियमित रूप से चले बसें
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
hrtc
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। लड़ोग-चकलू मार्ग पर चलने वाली निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण अनीता शर्मा, अंजना, बिंता कुमारी, सुरेश कुमार, पवन कुमार, अर्चना और योगराज ने बताया कि लड़ोग से सुबह सात बजे चंबा के लिए चलने वाली निजी बस कई दिनों से बंद पड़ी है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लड़ोग से सुबह के समय एकमात्र बस ही चलती थी। यह नियमित रूप से नहीं चल रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। सुबह के सबसे अधिक परेशानी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों को पेश आती है। बंस न चलने से यह लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। राजनगर, कियाणी, राजपुरा, हरीपुर, सरोल और चकलू के लोगों को बस सेवा बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार विभाग को सूचित करने पर भी बस ऑपरेटर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर भी लोगों में भारी रोष है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। संबंधित बस ऑपरेटर को नोटिस जारी किया गया है। बस ऑपरेटर को जल्द ही नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।