फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार पर्यटकों से गुलजार, दुकानदारों के चेहरे खिले

खज्जियार पर्यटकों से गुलजार, दुकानदारों के चेहरे खिले

Sun, 18 Feb 2018 11:26 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार पर्यटकों से गुलजार, दुकानदारों के चेहरे खिले

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हो गया है। रविवार को भी पर्यटन स्थल खज्जियार में बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि बर्फ अब कुछ ही हिस्सों में है। जबकि अन्य जगहों गिरी बर्फ पिघल गई है। इसके बावजूद यहां जाकर पर्यटकों ने बर्फ खेलने का खूब आनंद उठाया। इस मौके पर पर्यटक खज्जियार मैदान में थिरकते भी दिखे। वहीं दूसरी ओर बर्फबारी के बाद खज्जियार में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही के चलते स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले दिनों मंदी झेल रहा दुकानदारों का कारोबार भी अब चल पड़ा है। गौरतलब है कि बीते दिनों जिले में मौसम खराब रहा। इस दौरान निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र पर्यटन स्थल खज्जियार बर्फबारी से सराबोर हुए। बर्फबारी देखने के लिए यहां पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे। अब भी यहां पर्यटक खूब चहलकदमी कर रहे हैं। रविवार को खज्जियार पहुंचे पर्यटक अमृता सिंह, देव आनंद, सुरजीत सिंह, राधा देवी, परमजीत सिंह, पायल कुमारी, सुरेश कुमार, आशा देवी, आरती देवी, सीमा कुमारी और बिमला देेवी ने बताया कि खज्जियार में अब कहीं-कहीं ही बर्फ है। उन्होंने बर्फबारी में चहलकदमी करने का आनंद उठाया। बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार सैलानियों से गुलजार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed