फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 550 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 550 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 550 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी
बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 550 उपभोक्ताओं को नोटिस
विज्ञापन

22 फरवरी तक बिल जमा नहीं करवाए तो कटेंगे बिजली के कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूूरो
डलहौजी (चंबा)। विद्युत बोर्ड सब डिवीजन डलहौजी ने बिजली बिल जमा न करने वालों उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। डलहौजी विद्युत सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले डलहौजी बनीखेत, बाथरी, डलहौजी कैंट, डलहौजी के सदर बाजार में करीब 550 डिफॉल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। इसके माध्यम से डिफॉल्टरों को 22 फरवरी तक बिजली बिलों की अदायगी करने के बारे हिदायत दी गई है। बोर्ड ने साफ किया है कि बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।

बोर्ड प्रबंधन के पास हर महीने बिजली के बिलों में मिलने वाला राजस्व पूरा जमा नहीं हो पा रहा है। इस कारण विद्युत बोर्ड प्रबंधन को घाटा उठाना पड़ रहा है। इसको देखते हुए डलहौजी विद्युत बोर्ड सब डिवीजन बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों के लिए दी जाने वाली मियाद (समय) की तिथि घोषित कर दी गई है। डलहौजी विद्युत बोर्ड के एसडीओ पंकज राठौड़ और जेई विकास शर्मा ने बताया कि 550 उपभोक्ताओं ने 22 फरवरी तक बिजली के बिलो का भुगतान नहीं किया तो इनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बनीखेत ,बाथरी डलहौजी कैंट और डलहौजी के तहत 550 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से अपना बिजली बिल जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed