फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कार पहाड़ी से टकराई, कर्मचारी की मौत

कार पहाड़ी से टकराई, कर्मचारी की मौत

Wed, 03 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
कार पहाड़ी से टकराई, कर्मचारी की मौत
accident shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास कार के पहाड़ी से टकराने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी गांव भेलू डाकघर सलूणी के रूप में हुई है। वह बुधवार दोपहर कार से साहो से बालू की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बालू के पास अचानक कार पहाड़ी से टकरा गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा लोगों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। मगर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एएसआई चंद्रहंस और कांस्टेबल सुरेश जरयाल ने मौके पर जाकर घटना के कारणों की छानबीन की। रमेश कुमार चंबा अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसकी ड्यूटी रात्रि में लगी थी। मगर दोपहर को ड्यूटी पर पहुंचने से पहले ही कार दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बालू के पास पहाड़ी से कार टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed