{"_id":"5a0857c14f1c1bca678badd7","slug":"161510496193-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकरी पंचायत में चल रही पानी की किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकरी पंचायत में चल रही पानी की किल्लत, लोग परेशान
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरी में लोगों को पानी की किल्लत से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि पंचायत के लोग एक हैंडपंप के पानी पर ही निर्भर हैं, लेकिन पानी मुहैया करवाने वाला यह हैेडपंप दो सालों से खराब पड़ा है। जिसे ठीक करवाने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पंचायत में पानी की सप्लाई के लिए बिछाई पेयजल लाइन में पानी सप्ताह में दो बार ही आता है। कोटघोड़ी गांव में लगे हैंडपंप से लोग पानी भरते थे। जो कि दो साल से खराब पड़ा है। पंचायत में रहने वाली एक हजार की आबादी को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों में नेक राज, चमन सिंह, टेको राम, हंसराज, मान सिंह, योगराज, कमल कुमार, भानू प्रताप, जितेंद्र और रवि कुमार ने बताया कि लोगों को पानी लाने के लिए चार किमी दूर टिल्ला गांव जाना पड़ता है। जहां पर लगे हैंडपंप से लोगों को पानी लाना पड़ता है। इस कारण ग्रामीणों का आधा दिन पानी ढोने में ही निकल जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि उपरोक्त पंचायत में चल रही पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी का जुगाड़ करने में उनकी दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
कनिष्ठ अभियंता देस राज ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया। जल्द ही पेयजल किल्लत का समाधान किया जाएगा।