फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बकरोटा में भालू की दस्तक होने से मची अफरा तफरी

बकरोटा में भालू की दस्तक होने से मची अफरा तफरी

Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बकरोटा में भालू की दस्तक होने से मची अफरा तफरी
bear - फोटो : bear
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के वार्ड नंबर-1 बकरोटा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी होटल के सामने भालू आ गया। इससे पर्यटक सहित अन्य लोग बुरी तरह से डर गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और नगर परिषद से बीओ देशराज, वन रक्षक सुनील टंडन, वन कर्मी कुलदीप सिंह और पटवारी हितेंद्र बगलवान सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके बाद क्षेत्र को खाली करवाया गया और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भालू को वहां से साथ लगते जंगल में सुरक्षित खदेड़ दिया गया। वनमंडलाधिकारी डलहौजी राकेश कटोच ने बताया कि विभाग को डलहौजी के वार्ड नंबर एक बकरोटा में भालू के होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद वहां पर विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया और भालू को वहां से भगाकर लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इन दिनों में भालू निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं और लोगों को इन दिनों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस आशंका को देखते हुए जिन क्षेत्रों में भालू सक्रिय हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ने को ठोस कदम उठाने और गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed