फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 unemployed will start self-employment during Navratri

Chamba News: नवरात्रों में 16 बेरोजगार शुरू करेंगे स्वरोजगार

Wed, 02 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
16 unemployed will start self-employment during Navratri
नवरात्रों में 16 बेरोजगार शुरू करेंगे स्वरोजगार
विज्ञापन

राजीव गांधी स्टार्ट योजना के तहत बेरोजगार खरीद सकेंगे गाड़ियां
सरकारी विभाग गाड़ी करेंगे हायर, हर माह मिलेगा निर्धारित किराया
गाड़ियों के लिए बनाई गई हैं तीन श्रेणियां, अब बैंकाें में भेेजेंगे प्रस्ताव
पंकज सलारिया
चंबा। राजीव गांधी स्टार्ट योजना के तहत आवेदन करने वाले बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने 16 आवेदन पत्रों में से 13 को स्वीकृति दे दी है।
दो दिन में शेष तीन आवेदनों की जांच कर स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद इन आवेदनों को संंबंधित बैंकों में भेजा जाएगा। यहां से बैंक प्रबंधन की ओर से ऋण की स्वीकृति दी जाएगी। योजना के तहत निर्धारित श्रेणी के तहत गाड़ी की खरीद बेरोजगार कर सकेंगे और उनके लिए स्वरोजगार के द्वार खुल जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 16 आवेदन पहुंचे हैं। इन आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। लिहाजा, आवेदन पत्रों के अनुसार बैंक अब ऋण देगा। गाड़ी की खरीद करने पर अनुदान भी दिया जाएगा। विभाग की ओर से सरकारी विभागों में मांग के अनुसार यह गाड़ियां हायर की जाएंगी। हर माह गाड़ी मालिकों को निर्धारित किराया संबंधित विभाग की ओर से दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की इस योजना का मकसद बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गाड़ियों की खरीद के लिए तीन श्रेणियां विभाग की ओर से बनाई गई हैं। इसमें ए श्रेणी में दस से 15 लाख, बीस श्रेणी में 15 से बीस लाख और सी श्रेणी में बीस से तीस लाख रुपये की गाड़ियां शामिल की गई हैं। इन 16 आवेदनों में अधिकतर आवेदन एक और बीस श्रेणी से ही विभाग के पास पहुंचे हैं।

--
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि विभाग के 16 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें 13 आवेदन पत्रों की जांच कर ली है। शेष तीन में कुछ खामियां हैं, जिन्हें दुरुस्त करवाया जा रहा है। अब यह आवेदन बैंकों को भेजे जाएंगे। उम्मीद है कि नवरात्रों के शुभ मौके पर बेरोजगारों को स्वरोजगार मिल जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed