{"_id":"56e81ae04f1c1b29198b473b","slug":"16-student-ums-in-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहला विद्यालय के दसवीं कक्षा के 16 विद्यार्थियों के बने यूएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहला विद्यालय के दसवीं कक्षा के 16 विद्यार्थियों के बने यूएमसी
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा खंड भटियात के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय साहला में दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में सोलह विद्यार्थी नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय खरगट के प्रधानाचार्य गजेंद्र शर्मा की अगुवाई में गठित नकलरोधी उड़नदस्ते ने साहला वरिष्ठ विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 21 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थी नकल कर रहे हैं। जिस पर उड़नदस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकल करने वाले विद्यार्थियों के यूएमसी केस बना दिए हैं।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए गजेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा में नकल की प्रथा को रोकने के लिए आगामी भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।