फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 special buses ran for Chandigarh and Baddi

Chamba News: चंडीगढ़ और बद्दी के लिए दौड़ीं 16 स्पेशल बसें

Tue, 21 Oct 2025 09:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 21 Oct 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
16 special buses ran for Chandigarh and Baddi
चंबा। जिले से बाहर चंडीगढ़, बद्दी और परमाणु में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 16 बसें चलाईं हैं। इनमें से 10 बसें चंबा-चंडीगढ़ रूट पर और छह बसें चंबा-बद्दी रूट पर चलाई गईं। इससे लोगों को बाहरी राज्यों और जिलों में जाने की सुविधा मिली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अपनों के बीच दिवाली का पर्व मनाने के लिए जिले के लोग बड़ी संख्या में घरों को लौटे, ऐसे में नियमित बसों में भीड़ और सीटों की कमी समस्या बन रही थी। इसे देखते हुए निगम ने पहले से तैयारी करते हुए स्पेशल बसों की संख्या बढ़ाई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक समय पर पहुंचाने के लिए विशेष बसों को निर्धारित समय पर रवाना किया।
विज्ञापन

परिहवन निगम चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया बसों को इस तरह शेड्यूल किया है कि यात्रियों को घर पहुंचाने के बाद वाहन समय पर डिपो में वापस लौट सकें, ताकि बसों को फिर से रवाना किया जा सके। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिली बल्कि रूट पर ट्रैफिक दबाव भी कम हुआ। उधर, यात्री अमित कुमार, योगराज, संजीव कुमार, योगराज, राकेश कुमार ने बताया कि निगम के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि हर साल त्योहारी समय में टिकट मिलना मुश्किल होता था, लेकिन इस बार स्पेशल बसों के कारण आसानी से घर पहुंचना संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed