{"_id":"5f05ec208ebc3e63954b3919","slug":"16-road-blocked-due-to-rain-in-chamba-chamba-news-sml3378038120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर-पठानकोट एनएच सहित डलहौजी मंडल के 16 मार्गो पर थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर-पठानकोट एनएच सहित डलहौजी मंडल के 16 मार्गो पर थमी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जगह जगह हुए भूस्खलन से हाईवे समेत 16 सड़कें बाधित हो गईं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर घंटों कई किमी लंबा जाम लगा रहा।
बुधवार सुबह भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरू और ढुंढ़ियारा बंगला के पास पहाड़ी दरकने से वाहनों पर की आवाजाही थम गई। इसके अलावा डलहौजी मंडल में 16 मार्गों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
सूचना मिलने के बाद एनएच प्रबंधन और लोनिवि की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सड़कों को खोलने का काम शुरू किया।
जिले में मानसून की बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब ढाई बजे मूसलाधार बारिश के चलते भरमौर-पठानकोट एनएच केरू पहाड़ के पास और ढुंढ़ियारा बंगला के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। सड़क पर मलबा और पत्थरों से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप गई।
विज्ञापन
वहीं, चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग कालीघार के पास भारी मात्रा में भूस्खलन से बंद हो गया। इसके अलावा पातका-डलहौजी, नैनीखड्ड-समलेउ सहित लोनिवि सब डिविजन सिहुंता, चुवाड़ी, बनीखेत और डलहौजी के अधीन आने वाले करीब 13 मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए।
लोनिवि और नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सड़कों को खोलने का कार्य युद्घस्तर पर आरंभ कर दिया है। इसके बाद बुधवार सुबह पांच बजे हाईवे और देरशाम तक सभी मार्गों को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़कें बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
एनएच के एसडीओ कनव बड़ोतरा ने बताया कि सुबह हाईवे केरू पहाड़ और ढुंढ़ियारा के पास पहाड़ी दरकने से बंद हो गया था। इसे सुबह पांच बजे तक बहाल कर दिया गया।
लोनिवि डलहौजी मंडल अधिशासी अभियंता सुधीर मित्तल ने बताया कि बारिश के कारण 16 मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए थे। सभी सड़कों पर यातायात को बहाल कर दिया गया है।