फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   16 players appeared for the trials for the senior women's kabaddi team.

Chamba News: सीनियर महिला कबड्डी टीम के लिए 16 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Wed, 28 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
16 players appeared for the trials for the senior women's kabaddi team.
चंबा। खेलो इंडिया सेंटर चमीणू में राज्यस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला कबड्डी संघ की ओर से चयन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 16 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि सभी 16 प्रतिभागियों को आगामी प्रशिक्षण शिविर के लिए आमंत्रित किया गया है। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विनीत बिज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों की तकनीक, शारीरिक क्षमता और टीम के साथ तालमेल बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम को तैयार करना और चंबा का प्रदर्शन बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच और उचित प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया जा सकता है। संघ ने अभिभावकों और खेल प्रेमियों से बेटियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed