{"_id":"5d23754b8ebc3e6ccd345f4c","slug":"15626048486-chamba-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में नहीं बिठाने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में नहीं बिठाने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला(चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला बाजार में ग्रामीणों ने सोमवार सुबह नौ बजे चक्का जाम कर दिया। बसों में सवारियां न बिठाने पर ग्रामीणों ने यह प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का तर्क है कि मंगला और आसपास के लोगों के लिए कोई भी लोकल बस रूट नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद मौके पर बस अड्डा प्रभारी पहुंचे।
करीब दो घंटे तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। निगम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन रोका। इसके बाद कहीं जाकर 11 बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। ग्रामीणों ने अड्डा प्रभारी से चंबा से मंगला के लिए लोकल बस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई है।
ग्रामीण राकेश कुमार, पूनम देवी, बिमला देवी, रेखा देवी, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सूरज कुमार, दविंद्र कुमार, पुष्पा देवी और सरोज देवी ने कहा कि बसों में ओवर लोडिंग का हवाला देकर जोत मार्ग से आने वाली गाड़ियां भी मंगला में अब नहीं रुक रही है। ऐसे में ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते मार्ग पर करीब दो घंटे वाहनों की आवाजाही थमी रही। चंबा से मंगला के लिए लोकल बस सेवा आरंभ करने की मांग को लेकर महिलाएं, बच्चे, पुरुष और बुजुर्ग भी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगला मुख्य बाजार में सुबह करीब नौ बजे ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बसों की कमी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग को लेकर सरकार का फैसला ठीक है। लेकिन अभी तक लोकल रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इस कारण ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे जब भी बस में चढ़ने का प्रयास करते हैं तो परिचालक बाजू से पकड़कर नीचे उतार देते हैं। इस कारण बच्चें समयानुसार स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोडिंग तब ही रुकेगी, जब सरकार और प्रशासन पर्याप्त बसों की व्यवस्था करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चंबा से मंगला के लिए लोकल रूट बस दौड़ाई जाए।
जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। आरएम चंबा सुभाष कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उचित प्रयास किए जाएंगे। ओवरलोडिंग पर चालक और परिचालक के लाइसेंस जब्त किए जा रहे हैं।