{"_id":"5d2375478ebc3e6c9f0f6d43","slug":"15626048451010-chamba-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में खुलेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में खुलेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल के मुख्यालय में 76 लाख की अनुमानित धनराशि से निर्मित होने वाले 10 बिस्तरों के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल भरमौर की स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने आधारशिला रखी। इससे क्षेत्र के 50 हजार के करीब आबादी को लाभ मिलेगा। अस्पताल भवन के निर्मित होने के बाद तीन विशेषज्ञ चिकित्सक यहां सेवाएं देंगे।
इसमें शल्य चिकित्सक पंचकर्म चिकित्सक और महिला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरियाल और भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन की आधारशिला रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। वर्ष 1950 से पहले पूरे भारतवर्ष में इसी पद्धति से लोगों का उपचार किया जाता था।
इस पद्धति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार भी कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरे भारतवर्ष में 21 जून को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाता है, जोकि आयुर्वेद का अभिन्न अंग है। इस चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य रोगों के उपचार के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने प्रदेश के हर उपमंडल स्तर पर नेशनल आयुष मिशन (नाम) के तहत 50 बिस्तर वाले अस्पताल खोलने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी रामलोक राव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य राकेश जरियाल, मीडिया प्रभारी अनिल ठाकुर और सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।