फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बाथरी, देवी देहरा के समीप अवैध दुकानों पर चला पीला पंजा

बाथरी, देवी देहरा के समीप अवैध दुकानों पर चला पीला पंजा

Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
बाथरी, देवी देहरा के समीप अवैध दुकानों पर चला पीला पंजा
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय हाईवे मार्ग पर अवैध कब्जाधारियों पर एनएच मंडल चंबा ने कार्रवाई की। सोमवार को बाथरी और देवीदेहरा के समीप मशीनरी के माध्यम से आधा दर्जन अवैध कब्जे हटाए। एनच प्रबंधन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों ने सहयोग देते हुए अवैध कब्जे स्वयं भी तोड़ दिए। बता दें कि एनएच प्रबंधन की ओर से कुछ समय पहले इस संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके दुकानदारों ने दुकानें नहीं हटाई।
विज्ञापन


ऐसे में एनएच प्रबंधन ने सोमवार को मशीनरी के माध्यम से इन अवैध कब्जों को उखाड़ा। एनएच प्रबंधन ने साफ किया कि एनएच पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खबर की पुष्टि एनएच प्राधिकरण चंबा के कार्यकारी अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पठानकोट से भरमौर तक सरकार ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग घोषित किया गया है। इसके तहत प्रबंधन ने मार्ग को चकाचक करने का कार्य चलाया है। इसके साथ ही अवैध कब्जाधारियों को अपने कब्जे हटाने के बारे में आदेश जारी किए गए हैं। मगर कुछेक कब्जाधारी नोटिस जारी होने के बाद भी कब्जे नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एनएच प्रबंधन ने अब एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को बाथरी और देवीदेहरा बाजार में आधा दर्जन अवैध दुकानों पर पीला पंजा चला। अवैध कब्जे हटाकर खाली करवाई गई। जगह पर एनएच मंडल चंबा ने पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी। विभागीय कार्रवाई के बाद अवैध कब्जे कर सड़क तक पहुंचने वाले लोगों में हड़कंप सा मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed