फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिले के 65 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य-वैलनेस केंद्रों में होंगे परिवर्तित

जिले के 65 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य-वैलनेस केंद्रों में होंगे परिवर्तित

Sun, 07 Jul 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
जिले के 65 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य-वैलनेस केंद्रों में होंगे परिवर्तित
भरमौर (चंबा)। जिले के 65 प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य वैलनेस केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा। जिससे यहां क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसकी घोषणा स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने भरमौर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान कही। भरमौर हैलीपैड में जिले का 15वां जनमंच कार्यक्रम रविवार को किया गया। कार्यक्रम से ग्राम पंचायत गरिमा, खणी, भरमौर, सचूई, प्रंघाला, हड़सर, घरेड़, चौबिया, पूलन, बड़ग्रां, तुंदाह और कुगती के ग्रामीणों की मांगे और समस्याएं सुनी गई। कार्यक्रम में शिकायतों और मांगों के लगभग 271 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इनमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया और अन्यों को समाधान के लिए विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर लोगों ने शिकायतों और समस्याओं को लेकर आवेदन मौके पर प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर में भी लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सभी अधिकारियों को जनमंच में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनमंच के दौरान प्राप्त आदेशों की अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा और उनकी शिकायतों का तय समय में निराकरण करना किसी भी संवेदनशील शासन के लिए अति आवश्यक है। इसलिए प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा स्वास्थ्य उप केंद्रों का चरणबद्ध तरीके से उन्नयन कर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य एवं वैलनेस केंद्रों में परिवर्तित करने पर दक्षतापूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिले चंबा में 65 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों को स्वास्थ्य एवं वैलनेस केंद्रों में परिवर्तित करने की अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन तथा बेटी है, अनमोल योजना के तहत लाभार्थियों को एफडी भी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को कागजात भी प्रदान किए। उन्होंने जनमंच के अवसर पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड, हिम केअर कार्ड और आधार कार्ड भी लोगों को मौके पर प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। जनमंच कार्यक्रम में विधायक जिया लाल कपूर, बिक्रम सिंह जरयाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, एडीएम भरमौर पीपी सिंह, टीएसी सदस्य और जिला के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed