{"_id":"5d22201a8ebc3e6cf2319119","slug":"1562517504315-210-chamba-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 स्कूलों के 210 विद्यार्थी करेंगे खेल प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 स्कूलों के 210 विद्यार्थी करेंगे खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। रावमापा डुगली में अंडर-19 चुराह-1 जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी तीसा बवनेश चड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेजबान स्कूल प्रबंधन और अन्य अध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खेलकूद प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर आगाज किया।
प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 210 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जो विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। मुख्यातिथि ने खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वे खेल भावना से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अनुशासन की पालना करें। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के प्रभारी और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।