फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जनमंच में गूंजा मणिमहेश यात्रा के दौरान नशे का मुद्दा, महिलाओं ने रोक की उठाई मांग

जनमंच में गूंजा मणिमहेश यात्रा के दौरान नशे का मुद्दा, महिलाओं ने रोक की उठाई मांग

Sun, 07 Jul 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में गूंजा मणिमहेश यात्रा के दौरान नशे का मुद्दा, महिलाओं ने रोक की उठाई मांग
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रविवार को आयोजित जनमंच में महिलाओं ने मणिमहेश यात्रा के दौरान चलने वाले नशे के अवैध कारोबार और नशेड़ियों का मामला उठाया। इसके बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्रा के दौरान नशे की अवैध तस्करी को रोकने के लिए गुईनाला में अस्थायी चौकी बनाने के निर्देश दिए। यहां पुलिस नशे के कारोबार और नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन


भरमौर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में हड़सर की महिलाओं ने मणिमहेश यात्रा में होनेे वाले नशे के दुष्प्रभाव के बारे में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को अवगत करवाया। इसके साथ ही यात्रा में नशे की बिक्री और नशेड़ियों पर कार्रवाई करने की मांग रखी। महिलाओं की इस मांग का स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने भी समर्थन किया। महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि मणिमहेश यात्रा में स्थानीय लोगों से लेकर बाहर से आने वाले कारोबारी और अन्य नशे की बिक्री करते हैं। इसकी वजह से यात्रा की धार्मिक आस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर शराब ऐसे परोसी जाती है। जैसे कोई सेहत मंद खाद्य उत्पाद बेचा जा रहा हो। इसके अलावा यात्रा के दौरान नशेड़ियों की भी काफी भरमार रहती हैं। इसकी वजह से यात्रा करने वाली महिलाओं और युवतियों को परेशानी होती है। इसलिए यात्रा के दौरान हड़सर के पास पुलिस की अस्थायी चौकी खुलनी चाहिए। जिससे पुलिस यात्रा के दौरान नशेड़ी और नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की मांग पर तुरंत प्रतिक्रिया लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मणिमहेश यात्रा में नशेड़ी और शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही एक अस्थायी पुलिस चौकी भी खोली जाए। पुलिस ने मणिमहेश यात्रा को बनाए प्लान को बताते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि हड़सर के पास गुईनाला पड़ाव पर महिलाओं की मांग के अनुसार अस्थायी तौर पर पुलिस चौकी की खोली जाएगी। इसके अलावा नशेड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया गया है। जिसे अभी उजागर नहीं किया जा सकता।

यात्रा में इस प्लान के तहत लोगों को परिणाम स्वयं देखने को मिल जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी विभागों आदेश दिए कि चंबा से भरमौर दूरदराज होने के कारण लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निपटारा करें। जिससे लोगों को एक समस्या के निपटारे के लिए बार-बार प्रशासनिक कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इसकी व्यवस्था करना स्थानीय और जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस

भरमौर में घरेलू गैस की नियमित सप्लाई न होने को लेकर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया। इसको लेकर विभागीय पक्ष जानने के लिए जब स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी से पूछा तो अधिकारी ने जवाब दिया कि भरमौर में तैनात खाद्य आपूर्ति एवं निरीक्षक मेडिकल लीव पर हैं।

इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री उखड़ गए, उन्होंने खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रण अधिकारी को निर्देश दिए कि निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। अगर वह नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि खाद्य आपूर्ति एवं निरीक्षक जिस बीमारी के चलते छुट्टी पर हैं, उसकी पूरी जांच पड़ताल की जाए।


दो साल बाद मिली एक लाख की आर्थिक सहायता

जनमंच कार्यक्रम में दो सालों से आर्थिक सहायता की मांग कर रहे पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री ने एक लाख नौ हजार की आर्थिक सहायता का चेक दिया। जनमंच में आए हड़सर पंचायत के सांदी गांव निवासी गोविंद शर्मा पुत्र रूमी राम ने समस्या रखी कि दो साल पहले तेज तूफान उनके घर की छत और दीवारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा राशि नहीं मिली। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जनमंच कार्यक्रम में उसे आर्थिक सहायता का चेक जारी किया। इसे पाने के बाद गोविंद शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed