फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   साढ़े पंद्रह करोड़ से चौड़ा होगी चंबा-खज्जियार सड़क

साढ़े पंद्रह करोड़ से चौड़ा होगी चंबा-खज्जियार सड़क

Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
साढ़े पंद्रह करोड़ से चौड़ा होगी चंबा-खज्जियार सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार सड़क को चौड़ा करने के कार्य पर साढ़े पंद्रह करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। शनिवार को सड़क चौड़ाई का कार्य शुरू हो गया। अब चंबा से खज्जियार जाने वाले मार्ग पर दुुर्घटनाओं का अंदेशा कम हो जाएगा। यह मार्ग काफी संकरा, तंग और उतराई- चढ़ाई वाला है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते थे। मैदानी इलाकों में गाड़ी चलाने वाले पर्यटकों को पहाड़ी की खड़ी उतराई और चढ़ाई में गाड़ी चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं होता है। इसके चलते इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोनिवि ने सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा। सरकार ने प्रस्ताव को मंजूर करते हुए सड़क को चौड़ा करने के लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया।

पूर्व जिप अध्यक्ष देस राज शर्मा, खज्जियार पंचायत के उप-प्रधान ओम प्रकाश और ग्रामीणों में सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुभाष, राकेश, चैन सिंह, सुरेंद्र और अजय कुमार ने बताया कि चंबा-खज्जियार सड़क को चौड़ा करने का कार्य सदर विधायक पवन नैयर ने अपनी प्राथमिकता में शुमार किया था। विधायक ने खज्जियार वासियों की लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए सड़क चौड़ाई का कार्य शुरू करवा दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सदर विधायक और लोनिवि का आभार जताया है। संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से दो सालों के अंदर सड़क चौड़ाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू हो चुका है। लोगों की मांग को देखते हुए इस कार्य को प्रस्ताव बना कर भेजा गया था जिसे स्वीकृति मिलने के बाद कार्य आरंभ करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed