फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   तीस रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिये, बीस बसें फंसी

तीस रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिये, बीस बसें फंसी

Fri, 01 Feb 2019 09:34 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
तीस रूटों पर थमे निगम की बसों के पहिये, बीस बसें फंसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में बर्फबारी से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जहां तीस रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाई है तो वहीं, बर्फबारी के चलते निगम की बीस बसें भी विभिन्न रूटों पर फंसी रही। इससे निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। रूटों पर फंसी बसें बर्फबारी के चलते नहीं निकल पाई। इस कारण अन्य रूट प्रभावित हुए। जानकारी के अनुसार चंबा-होली, चंबा-सनवाल, चंबा-लंगेरा, चांजू, हड़सर, बैरागढ़, भरमौर, न्याग्रां, सिल्लाघ्राट, कुड्डन, जुमम्हार, कोहलड़ी, लेरा, खज्जियार, झुलाड़ा, त्रिया, दयोला, चुवाड़ी, छतराड़ी, कूंर, सिढ़कुंड, भड़ेला और सेरी उटीप बस रूट वीरवार को प्रभावित हुए। दूसरी तरफ कोहलड़ी, माणी, मसरूंड, घरमाणी, सिल्लाघ्राट, ख्वाली, गजनूई, भंजराडू़, धारगलां, कीड़ी, कुरीणा, कैला, बिहाली, बगोड़ी, सलूणी, चंडी देवी, लाहल और झौड़ा रूट पर निगम की बीस बसें फंसी है। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते वीरवार शाम को इन रूटों की ओर निकली गाड़ियां मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्गों के बहाल होने के बाद ही अब बसें निकलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा सुभाष ने बताया कि बर्फबारी के कारण शुक्रवार को 30 रूट प्रभावित हुए। जबकि 20 रूटों पर निगम की बसें फंसी। उन्होंने कहा कि मार्ग खुलने पर ही बसों को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बर्फबारी की वजह से एचआरटीसी को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed