{"_id":"5c0402d2bdec22418e1adc2a","slug":"151543766738-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ी नाले पर बना चूला पुल बन सकता है हादसे का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़ी नाले पर बना चूला पुल बन सकता है हादसे का कारण
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीड़ी नाले पर बने चुला पुल पर
कभी भी हो सकता है हादसा
टूट रहीं पुल के किनारों पर लगी लकड़ी की कड़ियां
पुल की खस्ता हालत के बारे में उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन : पंचायत प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत सराहण के कीड़ी नाले पर बना चुला पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पुल की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि किनारों पर लगीं लकड़ी की कड़ियां सड़-गल कर टूट रहीं हैं। ऐसे में यदि समय रहते जिला प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा इस लकड़ी के पुल की मरम्मत न की गई तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। चुला पुल से होकर हर रोज एक दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। साथ ही स्कूली बच्चे शिक्षा हासिल करने के लिए इसी पुल से आवाजाही करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधीश चंबा से मांग की है कि उक्त पुल की दशा को सुधारने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उचित पग उठाए जाएं।
सराहण पंचायत के गांव रान, फलगत, झलोनी, बसोत, मटैरा, भाला इत्यादि गांवों की 1600 की आबादी जिला मुख्यालय आने के लिए कीड़ी नाले पर बने इस चुला पुल से ही होकर गुजरती है। इतना ही नहीं, इसी पुल से होकर गांव के बच्चे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो जाते हैं। साथ ही जिला मुख्यालय में शिक्षा हासिल करने के लिए जाते हैं। वर्तमान समय में पुल के किनारों पर लगी लकड़ी की कड़िया सड़-गल कर टूटना आरंभ हो गई हैं।
ग्रामीणों में अमर सिंह, मनोज कुमार, विनोद कुमार, उत्तम चंद, रमेश कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, बिट्टू, नरेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रकाश चंद और अमरो राम का कहना है कि चुला पुल के किनारों की लकड़ियां सड़-गल कर टूटना आरंभ हो गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ समय पूर्व पुल की कुछ हद तक मरम्मत भी हुई थी, लेकिन, पूरी तरह से मरम्मत कार्य न होना ग्रामीणों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। ग्राम पंचायत सराहण के प्रधान पवन कुमार ने बताया कि चूला पुल की मरम्मत की मांग को लेकर जिला प्रशासन को जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।