फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पांगी, भरमौर और तीसा की ऊपरी चोटियों पर हिमपात

पांगी, भरमौर और तीसा की ऊपरी चोटियों पर हिमपात

Mon, 24 Sep 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांगी, भरमौर और तीसा की ऊपरी चोटियों पर हिमपात

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में भारी बारिश के बाद दूसरे दिन भी जन-जीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट पाया है। कबायली क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों में पांच फुट तक हिमपात दर्ज किया गया है जबकि भरमौर की ऊपरी चोटियों में दो से तीन फुट, तीसा की ऊपरी चोटियों में छह इंच ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, भरमौर-पठानकोट मार्ग सहित अन्य 108 लिंक मार्ग अवरुद्घ पड़े हुए थे। इस वजह से लोगों को गंतव्यों का रूख करने के लिए मीलों पैदल सफर तय करना पड़ा। भारी बारिश के चलते होने वाले भूस्खलन से गांव भमरोता में दर्जन लोगों के घरों को खतरा उत्पन्न हो गया है।

इतना ही नहीं, लोथल पंचायत के चूड़ी के पास रावी नदी के पानी के बहाव से मंद्रोलू हार्डवेयर राजिंद्र शर्मा की दुकान के बाहर रास्ता पानी में बह गया। साथ ही दुकान की 500 फीट बजरी व 15 हजार ईंटें नदी में बह गई हैं। विस क्षेत्र सलूणी के तहत आते परिक्षेत्र में भारी बारिश से 35 मकानों और 25 गोशालाओं को क्षति पहुंची है। इसके अलावा तीसा विस क्षेत्र के तहत आते क्षेत्र में 13 मकानों को क्षति पहुंची है। इसके साथ ही दो घराट बढे जलस्तर की भेंट चढ़ गए हैं। वहीं, आठ पुलियां और दो गोशालाओं को भी क्षति पहुंची हैं। इसके अलावा विस क्षेत्र चंबा की बात की जाए तो यहां पर दर्जन भर मकानों को क्षति पहुंची है, तीन गोशालाओं समेत दो रसोईघरों को नुकसान पहुंचा हैं। जिले में बारिश से होने वाले नुकसान का प्रशासन ने आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अंधेरे में डूबी रही पर्यटन नगरी डलहौजी
पर्यटन नगरी डलहौजी बीते रविवार देर रात अंधेरे में ही डूबी रही। कोर्ट रोड पर पेड़ के गिरने से ही यह समस्या पेश आई है। बहरहाल, सूचना मिलते ही विद्युत बोर्ड के कर्मचारी बंद पड़ी हुई विद्युत सप्लाई को सुचारू करने के कार्य में जुट गए हैं। वहीं, सोमवार देर रात तक पूरी डलहौजी नगरी में बिजली की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। नप डलहौजी के तहत आते वार्ड नंबर तीन में भारी बारिश के चलते एक भारी भरकम पत्थर घर में आ गिरा। हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार की मानवीय हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोती टिब्बा के पास भूस्खलन से मार्ग अवरूद्घ पड़ गया है। जिले में भारी बारिश के चलते जिला मुख्यालय चंबा के अलावा तीसा, सलूणी, किहार, सिल्लाघ्राट, साहो सहित कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी के अधिकांश परिक्षेत्र में रविवार देर रात से लेकर सोमवार तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति के बंद होने की सूरत में लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा। वहीं, सोमवार दोपहर तक कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति सुुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि भारी बारिश के चलते बंद पड़े हुए अधिकांश मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है। इसके अलावा पूरे जिले से आने वाले नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed