{"_id":"5ab7cd894f1c1b27088b715c","slug":"151521995145-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में छह खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में छह खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
gold medal
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। कराटे एसोसिएशन चंबा की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हरदासपुरा में किया गया। इसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुलदीप कुमार, पवन कुमार, हेमराज, आकांक्षा राणा, ममता ठाकुर और साहिल ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीते।
इन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कराटे एसोसिएशन चंबा के महासचिव पवन कुमार ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह कराटे की विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कराटे एसोसिएशन चंबा कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रशिक्षु कराटे की जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरिट में आता है तो उसे तीन प्रतिशत खेल कोटे का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ लेकर कोई भी प्रशिक्षु किसी भी प्रोफेशनल शिक्षण संस्थान व बीएड सहित जेबीटी में प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन