{"_id":"5aa40f904f1c1b91778b4b07","slug":"151520701328-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटके परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द निकालें विश्वविद्यालय प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटके परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द निकालें विश्वविद्यालय प्रशासन
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा परिणाम जल्द निकाले विश्वविद्यालय
एसएफआई ने शनिवार को कॉलेज प्राचार्या के माध्यम से भेजा ज्ञापन
हॉस्टल में पढ़ाई के लिए की जाए अतिरिक्त कमरे की व्यवस्था : एसएफआई
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा कॉलेज की एसएफआई इकाई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कॉलेज प्राचार्या सुमन बेदी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई परिसर सचिव पृथ्वी राज सिंह ने की। कॉलेज प्राचार्या को ज्ञापन सौंपकर इकाई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज और हॉस्टल की विभिन्न समस्याओं बारे अवगत करवाया। परिसर सचिव पृथ्वी राज सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कुछ विषयों के विद्यार्थियों के अंतिम सेमेस्टर है। मगर उन्हें पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम का पता नहीं है। इसलिए कॉलेज प्रशासन इस बारे में विवि प्रशासन से पत्राचार करें। ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। इसके अलावा इकाई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि छात्रों द्वारा दी गई परीक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाने की व्यवस्था करवाई जाए। इसके लिए कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की भी मांग इकाई कार्यकर्ताओं ने की। इसके अलावा हॉस्टल की समस्या को लेकर इकाई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से आग्रह किया है कि हॉस्टल में पढ़ाई के लिए अलग से कमरे का प्रावधान किया जाए। ताकि हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।