फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा अस्पताल को मिले छह नए डॉक्टर

चंबा अस्पताल को मिले छह नए डॉक्टर

Mon, 19 Feb 2018 10:30 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा अस्पताल को मिले छह नए डॉक्टर
doctor - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को जल्द ही छह नए डॉक्टर मिलेंगे। इस संबंध में डॉक्टरों की ज्वाइनिंग ऑर्डर जारी हो गए हैं। जल्द ही डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देना शुरू कर देंगे। इससे जिलेभर से यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए डॉक्टरों की संख्या पूरी की जा रही है। इनके अस्पताल में ज्वाइन करने से डॉक्टरों की संख्या 106 हो जाएगी। एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए प्रबंधन के पास 130 डॉक्टर होने चाहिए। इसको लेकर प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों की नई भर्तियां की जा रही है। मेडिकल कॉलेज का दूसरा सत्र सितंबर माह में शुरू होगा। तब तक अस्पताल में 130 डॉक्टरों की संख्या पूरी कर ली जाएगी। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कड़े प्रयास कर रहा है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पदों को भरने के साथ अन्य तकनीकी स्टाफ भर्ती किया जा रहा है। इससे एमसीआई के दौरे के दौरान चंबा में एमबीबीएस के दूसरे सत्र को शुरू करने की एलओपी (लैटर ऑफ परमिशन) जारी करेगी। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से जिले के लोगों को हर बीमारी के विशेषज्ञ चंबा में मिलेंगे। उन्हें बीमारी का उपचार करवाने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना होगा। इससे पहले चंबा में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज पीजीआई या टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार करवा रहे थे। इन्हें चंबा में विशेषज्ञों के आने से लाभ मिला है।


इन डॉक्टरों के हुए मेडिकल कॉलेज में ऑर्डर
एमडी रजनीश शर्मा, एनेस्थीसिया डॉ. रियाज, पीडियाट्रिक्स डॉ. अंकित वर्मा, सर्जन डॉ. सुभाष गरोवर, पैथोलॉजी विभाग के डॉ. फारूक और फिजियोलॉजी की डॉ. भारती मन के ऑर्डर हुए हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में छह नए डॉक्टरों के ऑर्डर हुए हैं। यह जल्द ही ज्वाइनिंग देंगे। दूसरे सत्र तक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या 130 पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed