फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   वन विभाग ने रोका करियां-बैली सड़क का निर्माण कार्य

वन विभाग ने रोका करियां-बैली सड़क का निर्माण कार्य

Sun, 04 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने रोका करियां-बैली सड़क का निर्माण कार्य
road shimla - फोटो : demo pics

चंबा। वन विभाग ने करियां-बैली सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को गलत कंटिंग करने के बारे में नोटिस जारी किया गया है। वन विभाग के मुताबिक बिना प्रोटेक्शन वर्क के किए जा रहे इस कार्य से वन संपदा को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए प्रोटेक्शन वर्क करने के बाद ही सड़क निर्माण का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। अगर कोई भी मशीनरी निर्माण कार्य करती हुई पाई जाती है तो उसे जब्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित ठेकेदार को भी जुर्माना लगाया जाएगा। सड़क निर्माण के दौरान इस कदर गलत कटिंग हुई है कि पेड़-पौधे को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके लिए विभागीय कर्मचारी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वन विभाग के अनुसार सड़क निर्माण से हो रहे भूस्खलन की वजह से चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर भी पत्थर गिर रहे हैं। इन पत्थरों की चपेट में कभी भी कोई वाहन या पैदल राहगीर आ सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग ने लोनिवि को नोटिस जारी कर सड़क निर्माण कार्य को रोकने का फैसला लिया है। वन विभाग की टीम ने शनिवार को मौके पर जाकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई पेड़-पौधे सड़क से निकले मलबे की वजह से क्षतिग्रस्त पाए गए। इसके अलावा सड़क की गलत कटिंग से भी पैदा हुए खतरे को महसूस किया। इसको देखते हुए वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को सड़क का कार्य बंद करवाने के निर्देश जारी किए। ताकि किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हो सके।

विज्ञापन


प्रोटेक्शन वर्क होने के बाद शुरू होगा कार्य : संजीव शर्मा
वन मंडल अधिकारी चंबा संजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करियां-बैली सड़क की गलत कटिंग को लेकर लोनिवि को नोटिस भेजा गया है। अगर सड़क के मलबे से चंबा-भरमौर मार्ग पर कोई घटना होती है तो इसके लिए लोक निर्माण विभाग जिम्मेवार होगा। प्रोटेक्शन वर्क पूरा होने तक सड़क निर्माण का शेष कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed