फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के आगे मरीज बेबस

चंबा अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के आगे मरीज बेबस

Fri, 19 Jan 2018 09:24 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के आगे मरीज बेबस
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सदर विधायक पवन नैयर। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों के सब्र का बांध शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक के समक्ष टूट गया। तीमारदारों ने एक के बाद एक मेडिकल कॉलेज चंबा में फैली अव्यवस्थाओं की पोल चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ के समक्ष खोल कर रख दी। मरीजों के मुताबिक स्मार्ट कार्ड होने के बावजूद उन्हें निशुल्क दवाइयां तक नहीं मिल पा रही हैं। चिकित्सक उन्हें बाजार से ही दवाइयां खरीद कर लाने को कहते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के स्टोर में पड़ी पौने दो करोड़ की दवाइयों का मरीजों को कोई भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मेडिकल कॉलेज चंबा में फैली अव्यवस्थाओं और स्मार्ट कार्ड होने के बाद भी बाजार से दवाइयां लानेे के बारे में निर्देश दिए जाने से तंग आकर किसी मरीज ने इसकी शिकायत सदर विधायक पवन नैयर से कर दी। शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर विधायक शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सदर विधायक के अस्पताल में पहुंचने की भनक लगते ही चिकित्सीय स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ के माथों पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं। सदर विधायक ने सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज के तृतीय तल में पहुंच कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही मरीजों की शिकायतों को भी सुना। इसके बाद उन्होंने पुरुष वार्ड और महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। तदोपरांत सदर विधायक ने चतुर्थ तल में उपचाराधीन मरीजों की व्यथा सुनी। इस दौरान विधायक ने भी पाया कि उपचाराधीन मरीज जिनके स्मार्ट कार्ड बने हैं, उन्हें अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इसको लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। साथ ही मरीजों के प्रति लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री चंबा दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान चंबा के डॉक्टरों के कारनामों के बारे में उन्हें अवगत करवाया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। सरकार की ओर से स्मार्ट कार्ड पर मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

अवमानना करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : विनोद शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल के स्टोर में करोड़ों रुपयों की दवाएं उपलब्ध हैं। स्मार्ट कार्ड वाले मरीजों को अस्पताल में मुफ्त दवाइयां मिलती हैं। इसकी अवमानना करने वाले डॉक्टरों और अन्य स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक को जारी कर दिए हैं आदेश: डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। स्मार्ट कार्ड वाले मरीजों को मुफ्त दवाइयां देनेे को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को आदेश जारी कर दिए गए हैं। मरीजों को जेनरिक दवाएं नहीं लिखने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed